भारत का सबसे महंगा टीवी शो,हर एपिसोड पर किया चार करोड़ का खर्च
जानें भारत के सबसे महंगे टीवी शो के बारे में, जो एक एपिसोड के लिए चार करोड़ रुपये का खर्च उठाता है। इस शो ने अपने विशाल बजट और अद्भुत प्रोडक्शन वैल्यू के साथ टीवी इंडस्ट्री में एक नया मापदंड स्थापित किया है। जानिए इसके पीछे की कहानी और क्यों यह शो है इतना खास।

बॉलीवुड की चमक-दमक के साथ-साथ टीवी की दुनिया भी उतनी ही दिलचस्प है। आजकल हर दिन नए-नए शो टेलीकास्ट होते हैं, जिनमें से कुछ दर्शकों के दिलों में खास जगह बना लेते हैं। पहले के दिनों में जब धारावाहिकों की शुरुआत हुई थी, तब "हम लोग" और "नुक्कड़" जैसे शो लोगों के बीच बहुत पॉपुलर हो गए थे। इन शो ने न केवल एंटरटेन किया, बल्कि समाज की कुछ महत्वपूर्ण मुद्दों पर भी रोशनी डाली।
धीरे-धीरे पारिवारिक सीरियल्स का दौर आया, जिसने दर्शकों के बीच एक नई पहचान बनाई। इन शो में परिवार, रिश्ते और सामाजिक मुद्दों को बड़े ही रोचक तरीके से पेश किया गया। अब टीवी सिर्फ एंटरटेनमेंट का साधन नहीं रह गया था, बल्कि ये एक ऐसा प्लेटफॉर्म बन गया जहां दर्शक अपनी जिंदगियों से जुड़ी कहानियां देख सकते थे।
लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ टीवी शो का बजट तो बड़े-बड़े बॉलीवुड फिल्मों से भी ज्यादा होता है? यही कारण है कि लोग इन शो को टीवी की दुनिया का बाहुबली कहते हैं। आज हम जानेंगे कि सबसे महंगा टीवी शो कौन सा है और इसे बनाने में कितना खर्च किया गया।
टीवी का सबसे महंगा शो
भारत का सबसे महंगा टीवी शो है राम सिया के लव कुश, जिसे सिद्धार्थ कुमार तिवारी ने बनाया। ये शो उत्तर रामायण पर आधारित है, जिसमें राम, सीता, लव और कुश की कहानी को बारीकी से पेश किया गया है।बता दें राम सिया के लव कुश 2019 में शुरू हुआ और 2020 तक चला, जिसमें कुल 141 एपिसोड टेलीकास्ट किए गए। इस शो ने दर्शकों को एक अद्भुत अनुभव दिया, जो भारतीय संस्कृति की झलक पेश करता है।
अब आइए बजट की बात करते हैं। इस शो का कुल बजट 650 करोड़ रुपये था। एक एपिसोड बनाने में करीब 4 करोड़ रुपये खर्च होते थे। ये रकम सुनकर ये समझा जा सकता है कि ये शो केवल एक धारावाहिक नहीं, बल्कि एक बड़े प्रोजेक्ट की तरह था, जो कई बड़े और सुपरहिट फिल्मों के बजट से भी ज्यादा था।जब राम सिया के लव कुश शुरू हुआ, उस समय थिएटर में प्रभास की फिल्म साहो भी रिलीज हो रही थी, जिसका बजट 350 करोड़ रुपये था। इसी तरह, राजामौली की हिट फिल्म आरआरआर का बजट 500 करोड़ रुपये था, और रणबीर कपूर की ब्रह्मास्त्र भी 400 करोड़ के बजट में बनी थी। इस तरह से देखा जाए तो राम सिया के लव कु" ने बजट के मामले में इन सभी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया।
इस शो में राम का किरदार हिमांशु सोनी ने निभाया, जो अपनी भूमिका में पूरी तरह से जमे रहे। सीता का किरदार शिव्या पठानिया ने निभाया, जिन्होंने दर्शकों के दिलों में अपनी एक खास पहचान बनाई। लव और कुश के किरदारों को कृष चौहान और हर्षित काबरा ने निभाया। इन सभी कलाकारों ने अपनी मेहनत और लगन से शो को और भी रोचक बना दिया।
बता दें राम सिया के लव कुश सिर्फ एक टीवी शो नहीं है, बल्कि ये एक बड़े बजट की कहानी है जो दर्शकों को न केवल एंटरटेनमेंट देती है, बल्कि भारतीय संस्कृति और परंपराओं को भी जीवंत करती है। इस शो के जरिए दर्शक एक बार फिर से अपने सांस्कृति से जुड़े हुए महसूस करते हैं।इस प्रकार, राम सिया के लव कुश ने टीवी की दुनिया में एक नया मुकाम हासिल किया है । इस शो ने ये साबित कर दिया है कि जब बात कहानी और प्रस्तुति की होती है, तो टीवी शो भी बड़े-बड़े बॉलीवुड फिल्मों को टक्कर दे सकते हैं।इस तरह, राम सिया के लव कुश ने दर्शकों के दिलों में एक खास जगह बनाई है और ये आज भी उनकी यादों में जिंदा है।